AD Video Of Day

Breaking News

विपक्ष को बीजेपी का चेकमेट (राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनाव)

विपक्ष को बीजेपी का चेकमेट 

राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति चुनाव 


President-and-Vice President-Election



राष्ट्रपति चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी की अगवाई वाले एनडीए ने द्रौपदी मुर्मू को  कैंडिडेट चुन कर एवं  उपराष्ट्रपति पद के लिए  जगदीप धनखड़  को कैंडिडेट चुन कर विपक्ष को फिर चेकमेट दे दिया हैं | 

सारी विपक्ष पार्टीज सकते में है | राष्ट्रपति के चुनाव ने विपक्ष में दो फाड़ की स्थिति पैदा कर दी बीजू पटनायक ने ओड़िसा , सोरेन ने झारखण्ड ,उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र से द्रौपदी मुर्मू के उम्मीदवार को सपोर्ट करने का एलान कर दिया हैं |

 इससे विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के राष्ट्रपति चुनाव में जीतना मुश्किल लग रहा हैं | द्रोपदी मुर्मू मूल रूप से ओड़िसा प्रान्त से आती हैं और वे  झारखण्ड की राज्यपाल भी रही हैं |  

यशवंत सिन्हा जनता पार्टी में रहे फिर बीजेपी में आये और केंद्र में मंत्री भी रहे थे ,अब तृणमूल कॉंग्रेस में हैं| 

 मुर्मू जी का आदिवासी समुदाय से होना ,किसी आदिवासी महिला का राष्ट्रपति चुनाव में पहली बार उमीदवार बनना  बीजेपी के लिए तुरुप का  इक्का साबित हुआ है , देखते है रिजल्ट क्या आता हैं ? 

 बीजेपी ने धनखड़ जी को वाईस प्रेजिडेंट के लिए कैंडिडेट चुन कर फिर आश्चर्यचकित किया हैं|  

बड़ी-बड़ी मीडिया कंपनी के बड़े-बड़े संपादक भी यह सपने में भी अनुमान न लगा सके की बीजेपी किसे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति चुनाव में अपना उम्मीदवार चुन रही है | लगता हैं सूत्र इनके बीजेपी सरकार आने के बाद से या तो एक्टिव नही रहे हैं  या काम नहीं कर रहे हैं, इसे कहते हैं किसी पलिटिकल पार्टी का मजबूत तंत्र |  

 पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़  को बीजेपी की अगवाई वाले एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उमीदवार बना कर दूर  की  कोड़ी खेली हैं | 

मौजूदा संख्याबल के हिसाब से उनका चुना जाना लगभग तय ही हैं | धनखड़ 30 जुलाई 2019 से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल हैं |  राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल काफी अच्छा रहा हैं | जगदीप धनखड़ मूल रूप से राजस्थान से आते हैं | 

कांग्रेस और विपक्षी दलों ने मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित किया हैं | वे  भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में लम्बी अवधि तक रही | 

वे उत्तराखंड,राजस्थान समेत  4 राज्यों की राज्यपाल रह चुकी हैं | 

कोई टिप्पणी नहीं