AD Video Of Day

Breaking News

भारत न्यूज़ सूचना

 भारत न्यूज़ सूचना 


1 . शिंदे बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ,फडणवीस को ऊप मुख्यमंत्री की कमान | 

उद्धव के इस्तीफे के बाद यह अटकले थी की फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र में सरकार बनेगी पर भाजपा आलाकमान के अंतिम समय में किये गए बदलाव ने शिंदे को मुख्यमंत्री बना दिया | 

2 .   इसरो ने सिंगापूर के तीन सॅटॅलाइट पीएसएलवी -सी 53 राकेट से अंतरिक्ष में भेजा |

3 .सोने के आयात पर अंकुश लग गया हैं | केंद्र सरकार ने सोने पर इंपोर्ट ड्यूटी 10.75% से बढाकर 15% कर दे हैं | अब सोने के आयात पर सारे शुल्क मिलाकर कुल टैक्स बढ़कर 18.45% हो गया हैं | भारत दुनिआ में चीन के बाद सोने का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश हैं | 

4. आर्थिक मुश्किलों से घिरे श्रीलंका में जनता की सरकार ,जन विद्रोह ने श्रीलंका  की पहले से बिगड़ी हालात को और पतला कर दिया हैं |प्रदर्शनकारियों ने साफ़ कर दिया है की राष्ट्रपति गोटबाया एवं प्रधानमंत्री विक्रमसिंघे के इस्तीफे के बाद ही वे राष्ट्रपति भवन खाली करेंगे | सूत्रों के मुताबिक़ विपक्ष मिलकर सरकार सरकार बनाएंगे | 

5 . 48 साल के पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 32 साल की डॉ. गुरप्रीत से शादी की | भगवंत मान पंजाब के पहले ऐसे मुख्यमंत्री होंगे जो मुख्यमंत्री बनने के बाद विवाह कर रहे हैं | 

5. भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल मोहन सुब्रमण्यम दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के फोर्स कमांडर नियुक्त | 

6. लुधियाना के मत्तेवाड़ा में टेक्सटाइल पार्क नहीं बनेगा | पंजाब सरकार की पब्लिक एक्शन कमेटी के साथ हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया | पर्यावरण प्रेमियों के विरोध के आगे सरकार को झुकना पड़ा | 

7 .नए संसद भवन पर लगा विशालकाय अशोक स्तंभ | ऊंचाई 20 फीट ,वज़न 9500 किलो | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन के निर्माण कार्यो का जायजा  लिया और संसद भवन की छत पर अशोक  स्तंभ का अनावरण किया |   

8. भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले वन डे मैच में वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड को 10 विकेट से हराया | इंग्लैंड को उसके घर में 10 विकेट से हराने वाला इंडिया पहला देश बन गया हैं | बुमराह ने 6 विकेट 19 रन दे कर लिए | बुमराह इंग्लैंड में वन डे में 6 विकेट लेने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज़ बन गए हैं | इंग्लैंड की टीम 110 रन पर सिमट गई जवाब में भारत ने बिना विकेट खोये 18.4 ओवर में 114 रन बनाकर जीत हासिल की | 


कोई टिप्पणी नहीं