AD Video Of Day

Breaking News

महत्त्व "नाम" का

  

   PART-2

महत्त्व "नाम" का 

MAHATV-NAAM-KA

गतांक से आगे...... 

नाम यानि सम्बोधन  किसी व्यक्ति ,वस्तु ,या इस जगत में उत्पन्न या स्थित किसी भी अनुभूति का | 


याद रखे जब आप किसी को भी नाम से पुकारते हैं, तो आप उसे महत्पूर्ण होने का अहसास दिलाते हो ,

उसके प्रति प्रेम ,अनुराग प्रदर्शित करते हो ,यह अहसास आसमान पर बैठाने जैसा होता है | 

प्रत्युत्तर अच्छे परिणाम के रूप में आता हैं | जब आप मंदिर जाते हैं तो आपने यह जरूर देखा होगा की वह पंखो

 पर ,कुर्सी पर ,कमरों में लोगो के नाम की पट्टिकाय होती हैं ,लोग अपनों की याद में जिनका स्वर्गवास हो गया हैं

मंदिर में  वस्तु  के रूप में ,मंदिर निर्माण हेतु आदि दान करते हैं,  भी यहाँ  नाम महत्पूर्ण रोल अदा करता है | 

बहुत से बड़े -बड़े  व्यवसायी की कीर्ति इन्ही कार्यो,परोपकारी कार्यो  से समाज में फ़ैल जाती है | 

व्यापार में नाम को हमने अलौकिक उपाधि भी दी हैं जिन पर  कस्टमर अपनी जान छिड़कता है आप बताएँगे क्या

 नाम है उस अनमोल नाम का ? ब्रांड  (brand name ),बड़ी -बड़ी देसी -विदेशी कम्पनीज करोड़ो रुपये

 अपना नाम चमकाने में लगा देती हैं | क्योकि वह जानती है की नाम बिकता है | वह विज्ञापनों द्वारा ,धर्मार्थ कार्यो

 द्वारा ,सामाजिक कार्यो द्वारा ,गरीबो के कल्याण द्वारा ,CSR द्वारा अपने नाम को ही तो प्रचारित करती है |

 कम्पनीज अपनी कमाई का बड़ा हिस्सा इस कार्य पर खर्च करती है | ताकि वह अपने व्यवसाय में अग्रणी स्थान पर

 रहे ,और मजबूत पकड़ जमा कर रख सके | 

 तो नाम का महत्त्व आप धीरे -धीरे समझ पा रहे होंगे आप

आप हैरान होंगे की नाम हमारे दिलो -दिमाग पर इस कदर छाया हुआ है की कुछ नाम से हम कभी भी अपनों का

 नामकरण नहीं करते | क्योंकि वह नाम - नाम के लायक ही नहीं ,हैरान न हो ! 

उधारण से बताता हूँ ,  क्या आपने बच्चो या बड़ो का नाम रावण ,कुम्भकरण ताड़का ,कंस सुना हैं ? आप मेरा

 आशयसमझ गए होंगे | यह गलत लोग थे ,इन्होने बहुत पाप किये और यह नाम बदनाम हो गए |  आप सब भूले

 नहीं होंगेकाल  के एक खंड में भारतीय सिनेमा में विलन के रूप में एक्टिंग करने वाले कई  एक्टर  जैसे प्राण आदि

 के नामपर कोई अपने बचो का नाम नहीं रखता था | हैं न हैरान करने वाली बात नाम का महत्त्व समझे आप ?

 इसलिए याद रखे आपका नाम बहुत महत्वपूर्ण है | हम जिंदगी भर अपने नाम को चमकाने पर संगर्ष करते हैं

 इसलिए कहते है अपने नाम के लिए काम करो | 

                                                                                                       (To be continued,जारी है... )

      


कोई टिप्पणी नहीं