AD Video Of Day

Breaking News

पंजाब विधानसभा चुनाव - किस पार्टी की होगी बल्ले-बल्ले

 पंजाब विधानसभा चुनाव - किस पार्टी की होगी बल्ले-बल्ले 


पंजाब विधानसभा इलेक्शन के लिए सारी पोलिटिकल पार्टीज जोर-शोर से मैदान में डटी हुई हैं और चुनाव बहुत रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया हैं| वोटिंग 20 फरवरी को होगी ,समय कम बचा हैं ;आप पार्टी ,कांग्रेस पार्टी ,बीजेपी और सैड अपने लुभावने वादों एवं नारो से वोटर को आकर्षित करने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही हैं ; कांग्रेस वापस सत्ता में आना चाहती हैं तो आप पहली बार अपनी सत्ता पंजाब में चाहती हैं ताकि वोह दुसरे राज्य में भी अपना खाता खोल सके | भारतीय जनता पा र्टी पहली बार लीडिंग प्लेयर और नए साथियो के साथ अपनी किस्मत आजमा रही हैं |  शिरोमणि अकाली दल जिसने बहुजन समाज पार्टी के साथ इस चुनाव में गठबंधन किया हुआ हैं वापस सत्ता पाने के लिए पूरा जोर लगा रही हैं |  सबसे बड़ा सवाल हैं -   किस पार्टी की होगी बल्ले-बल्ले |

यक्ष प्रश्न?

जनता ,हर पार्टी को परख रही हैं ,जाँच रही हैं ,उनके वादों को समझने का प्रयास कर रही है और दूसरी पार्टीज के वादों से तोल रही हैं | यह सब पॉलिटिकल पार्टीज कितना गहरा समझ रही हैं यह एक यक्ष प्रश्न हैं |

 आप पार्टी, कांग्रेस पार्टी के पांच साल के कामकाज की कमी जनसभाओं में बता रही हैं एहि हाल बाकी पोलिटिकल पार्टीज का भी हैं | आप पार्टी  सोशल मीडिया का उपयोग काफी एफ्फिसेंटली  किया हैं | इनका काडर जमीन पर कितनी मेहनत कर रहा हैं वोह बड़ा फैक्टर होगा इनकी हार या जीत का | 

भगवंत मान जिन्हे चीफ मिनिस्टर कैंडिडेट प्रोजेक्ट करने का आप पार्टी को नुकसान होगा या फायदा यह तो समय ही बताएगा | दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री   केजरीवाल अपना पूरा जोर लगा रहे हैं पर मतदाताओं के मन पर अधिपथ्य जमाना इतना भी आसान काम नहीं हैं | 

  खुले दिल से|          

कांग्रेस पार्टी भी कई समस्याओं से पीड़ित है ,पार्टी में प्रमुख नेताओ में आपसी खींच तान ,सबसे बड़ा नुक़सान पार्टी को कही ना पंहुचा दे | चीफ मिनिस्टर चन्नी ने जो रेसेंटली उत्तरप्रदेश और बिहार के लोगो के बारे में काफी अजीब और हैरतअंगेज बाते की उसका चुनाव के नतीजों पर क्या प्रभाव पड़ेगा यह तो 10 मार्च को पता चल जायेगा पर किसी प्रदेश के मुख्यमंत्री से ऐसे स्टेटमेंट की आशा किसी को नहीं थी और यह भी सत्य है की भारत सभी का हैं और इसके प्रदेशो में रहने वाले निवासी भारत के किसी भी प्रदेश में रह सकते हैं खुले दिल से | 

पंजाब में रैली 

भारत के प्रधानमंत्री के पंजाब में रैली के पश्चात पंजाब में भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता का ग्राफ काफी तेजी से बढ़ा हैं ,उनकी रैलीयो में उमड़ी भीड़ उनकी लोकप्रियता को दर्शाती हैं और बाकि पार्टीज की खुद की कमियां और गलतियां भारतीय जनता पार्टी के लिए अवसरों का गुलदस्ता   खोल रही हैं देख्ने पार्टी इसे अपने फायदे की तरफ कितना भुनाती हैं | पंजाब में सभी पार्टियां अपनी तरफ से पूरा जोर लगा रही हैं ,यह चुनाव किसी भी पार्टी के लिए कैटवॉक नहीं हैं इस बार | 

कुमार विश्वास द्वारा केजरीवाल पर लगाए गए आरोपों के बाद पंजाब में राजनीति गरमा गई ही ,वोटिंग से ठीक पहले  यह आरोप से आप पार्टी डिफेंसिव हो गई है | बाकि राजनीतिक पार्टीज आप पार्टी को इस मसले पर घेर रही हैं | इसका असर क्या होगा यह तो 10 मार्च को इलेक्शन के रिजल्ट से ही पता चलेगा | 
भारतीय जनता पार्टी बदलते समीकरण में इस विधानसभा चुनाव में  किंगमेकर बन सकती हैं ,प्रधानमंत्री मोदी जी के पंजाब दौरे और इलेक्शन रैलीज अटेंड करने ,बी ज पी सरकार द्वारा आर्टिकल ३7 0 ख़तम करने ,तालिबान के अफगानिस्तान में सत्ता हासिल करने के बाद वहॉ से हिन्दू,सिख कम्युनिटी को भारत लाने ,B.J.P में  चेहरों का शामिल होना , कृषि कानून का वापिस होना ,करतारपुर कॉरिडोर का खुलना ,श्री हरमंदिर साहिब के लंगर को     G S T से मुक्त करना | इत्यादि कार्यों द्वारा B. J. P ने पंजाब के सिखो और हिन्दू कम्युनिटी का दिल जीतने का प्रयास किया हैं ,इसमें वह कितना सफल होंगे यह तो इलेक्शन रिजल्ट ही बताएगा |  




कोई टिप्पणी नहीं