AD Video Of Day

Breaking News

भारत का आम बाजार (इन आर्गेनिक )- U . S . P एवं SELLING PITCH (सेलिंग पिच )

             भारत का आम बाजार (इन आर्गेनिक )

       U . S . P एवं SELLING PITCH (सेलिंग पिच )



# इनऑर्गेनिक मार्किट #

भारत विविधता से भरा देश है ,यहां हर गांव ,छोटे शहर ,बड़े शहर में छोटे एवं बड़े बाजार हैं, जिसमे इनऑर्गेनिक मार्किट की परसेंटेज अगर हम आर्गेनिक मार्किट से तुलना करे तो बहुत जयादा हैं | 


                                                                 India-Sabji-Mandi

इन छोटे मार्किट के दूकानदार अपने प्रोडक्ट की बिक्री के लिए तरह -तरह के तरीके अपनाते हैं जो बहुत नेचुरल है | आप ध्यान से उनके मार्केटिंग /सेलिंग पिच देखेंगे  तो  दंग  रह जायेंगे | 

# मार्केटिंग /सेलिंग पिच # 

आईये सब्जी मंडी चलते है ,कोलाहल सी भरी सब्जी मंडी जहां बेचने वाले सब्जियों का रेट बताने के लिए अपनी आवाज का पिच यानि साउंड लेवल अलग -अलग रख ग्राहकों को अट्रैक्ट करते हुए जो सब्जिया वह बेच रहे होते हैं उनका रेट बताते हुए यह भी धयान रखते ही की दूसरा सेलर क्या रेट ऑफर कर रहा हैं ताकि सही समय पर  वह रेट में चेंज कर सके,इतना ही नहीं वह बीच-बीच में अपने प्रोडक्ट की खुबीओ का भी सूंदर बखान करते हैं ताकि ग्राहक को अपने तरफ खींच सके | 

सब्जियों की ताजगी बॉलीवुड की हिरोइन की ख़ूबसूरती से ,पौश्टिकता बॉलीवुड के हीरो से करते हुए, वह अपनी सब्जियों की श्रेष्ठा का शानदार गुणगान कर ग्राहक को प्रोडक्ट की हाई क्वालिटी और फ्रेशनेस की कमिटमेन्ट करते हुए खरीदारी के लिए उत्साहित करते हैं | आपने एक बात पर जरूर धयान दिया होगा की, तोलते हुए सेलर ऑलवेज जयादा तोलते हैं ;यह बिहेवियर आप के अंदर उसके प्रति बिश्वास पैदा करता हैं और सेल्लिंग में जो सबसे बड़ा फैक्टर हैं, वह है, ग्राहक का सेलर के प्रति विश्वास और ध्यान रहे यह बेचने वाले किसी टॉप के मैनेजमेंट स्कूल से पढ़ कर नहीं आते |  

# सैलर  की U.S.P #
बात चाहे राजनीति की हो ,समाज की हो,फिल्मो की हो,उद्योगों की हो ,किसी भी घटित घटना की हो ,वार्ता करने को सेलर सदैव तत्पर होंगे ,एक बात पर आपने जरूर गौर किया होगा की ज्यादातर जब आप सैलर  से कोई लम्बी इंटरेस्टिंग   बात करते है  तो उससे सामान भी जरूर खरीदते हैं | ये भी एक सेल्लिंग पिच हैं ,और हाँ , सैलर जिस भी टॉपिक पर आपसे बात करता हैं तो वोह अपने इंडिपेंडेंट व्यूज देगा खुशामद करता नज़र नहीं आएगा और यह होती हैं सैलर  की U.S.P | 

इंडिया का इन-आर्गेनिक मार्किट हमारी इकॉनमी में मेजर यानि मुख्य कंट्रीब्यूटर हैं | यह मार्किट बहुत बड़ी जनसंख्या को रोजगार प्रदान करता है | 

Sabji-Mandi
                                                                            Sabji-Mandi




# इकोनॉमिकल रेट #
घर के बाहर सुबह ,दोपहर,शाम को सब्जी वाले ,टॉयज एवं बैलून बेचने वाले ,देसी स्नैक्स जैसे आलू टिक्की, गोलगप्पे ,पापड़ फ्रूट्स ,कपडे आदि बेचने वाले ,चूरन /हर्ब्स बेचने वाले की कतार  लग जाती हैं |  ;  चूरन बेचने वाले चूरन बेचने के समय कविता ,छंद का उपयोग करते रहते हैं जो काफी इंटरेस्टिंग होते हैं चुनाव के समय कई 
सेलर पोलिटिकल पार्टी से संबधित गाने बना कर अपने चूरन,मिठाई इत्यादि बेचते देखे जा सकते हैं | जहाँ वह क्वालिटी प्रोडक्ट इकोनॉमिकल रेट पर देते हैं साथ ही आपका पेट्रोल भी बचाते हैं जो आपका जरूर खर्च होता अगर आप घर से दूर मार्किट जाते खरीदारी के लिए | 

कोई टिप्पणी नहीं