AD Video Of Day

Breaking News

हाजमा -दुरुस्त-Corporate communication

                                                    हाजमा -दुरुस्त

                                          Corporate communication


HAJMA-DURUST
                                                             hajma-durust
व्यवसाय में महत्पूर्ण जानकारियों का होना अत्यंत महत्पूर्ण एवं  जरूरी है | कहने का अभिप्राय यह हैं की अगर आपका अपना व्यवसाय है या आप किसी उच्च  एवं महत्पूर्ण पद पर किसी नौकरी में कार्यरत है ,तो आपके लिए सूचना  यानि कम्युनिकेशन चाहे वोह एक्सटर्नल सोर्स से हो ,इंटरनल सोर्ससे या ग्रेपवाइन कम्युनिकेशन हो आपके व्यवसाय के अच्छी  सेहत के लिए अति जरूरी एवं महत्पूर्ण है | यह सूचनाएं आपको आपके व्यवसाय चलाने में अति महत्पूर्ण सहायक के रूप में आपका साथ देती हैं | याद रखे की आपके नजरो के सामने,नजरो के पीछे एवं नजरो से दूर बहुत कुछ घटित होता हैं ; और उस घटित होते घटनाक्रम का आप पर ,आपके द्वारा संचालित व्यवसायों पर ,उसकी उन्नति पर,गहरा असर पड़ता हैं,आपके व्यवसाय की महत्पूर्ण सूचनाओं की गोपनीयता आपके व्यवसाये के लिए बहुत जरूरी एवं महत्पूर्ण हैं | अगर यह सेंसिटिव सूचना किसी भी तरह आपके प्रतिद्वंदी व्यापारी तक पहुँच गई तो आपके लिए काफी नुकसानदाई साबित हो सकती हैं और आपके  व्यापार के सर्वाइवल (Survival) एवं उन्नति में बहुत बड़ी बाधक बन सकती हैं |

# बिज़नेस स्ट्रेटेजी #

आपके बिज़नेस यानि व्यवसाय की बिज़नेस स्ट्रेटेजी जो आपके  प्रतिद्वंदीके लिए बहुत बड़ा सिरदर्द पैदा करने वाली हो ,उस जानकारी का आपके  प्रतिद्वंदी तक पहले ही पहुँच जाना आपके  व्यवसाय के लिए अहितकर ही साबित होती हैं | इस लिए यह अत्यंत महत्पूर्ण अवं जरूरी हैं की आपके लोगो का यानि बिज़नेस पार्टनर या टीम का हाजमा दुरुस्त हो | अपने लोगो पर भरोसा रखते हुए उनपर पैनी नजर और कम्युनिकेशन के इम्पोर्टेन्ट मोड का इस्तेमाल करने से न हिचकिचाए |

#हाजमा दुरुस्त

 बड़ी-बड़ी कम्पनीज अपने फील्ड में इसलिए और इस कारण से फेल होती रही हैं | यह कोई जरूरी नहीं की पैसे के लोभ या अन्य लालच के वशीभूत लोग यह सेंसिटिव जानकारियां प्रतिद्वेंदियो तक पहुंचा देते है ,अपितु कई मौके पर लोग इस बात से अनिभिज्ञ रहते है की जाने-अनजाने महत्पूर्ण जानकारियाँ  वोह  प्रतिद्वंदी तक पहुंचा देते हैं | अपितु कई मौके पर लोग इस बात से अनिभिज्ञ रहते है की जाने-अनजाने महत्पूर्ण जानकारियाँ  वोह  प्रतिद्वंदी तक पहुंचा देते हैं | लोगो का हाजमा दुरुस्त न होना यानि पेट में बात का न पचना इसका महत्पूर्ण कारण है | यह सदैव धयान में होना चाहिए की जब आप एक व्यवसायी हैं या महत्पूर्ण पद पर कार्यरत हैं ,तो लोगो से मुलाकातों के दौरान ,कन्वर्सेशन  के दौरान, मीटिंग के दौरान एवं सोशल गैदरिंग के दौरान इस बात का ख्याल रखे की अपने व्यवसाय से रिलेटेड किस बात पर हम अपना मुख खोले या बंद रखे यानि हजम कर जाये | हमारे देश में एक कहावत बड़ी मशहूर हैं की "दीवारों के भी कान होते हैं | 


कोई टिप्पणी नहीं