AD Video Of Day

Breaking News

महत्त्व "नाम " का |

                                       PART 1

                                                     महत्त्व "नाम" का 




नाम यानि सम्बोधन  किसी व्यक्ति ,वस्तु ,या इस जगत में उत्पन्न या स्थित किसी भी अनुभूति का | 

अगर में साधारण शब्दों में कहुँ तो इस जगत में विधमान या भविष्य में उत्पन्न ,अनुभव या महसूस होने वाली किसी भी अनुभूति को हम नाम से ही जानते हैं | नाम प्राणियों के लिए बहुत मायने रखता हैं | फिर यहाँ जब  में प्राणी कह रहा हुँ तो मेरा अर्थ हर प्राणी से हैं | मनुष्य जाति ने भाषा की उत्पति के पश्चात अपनों को, और हर जीवित या निर्जीव वास्तु को सम्बोधित करने हेतु "नाम" का उपयोग किया | 

मानव जाति  ने अपने को अलग प्रस्तावित करने हेतु "नाम" का उपयोग किया और यही  " मै " शब्द चलन में आया  |

अगर आप गौर करे, मनुष्य अपने नाम से सदैव बहुत प्यार करता है | इसके सैकड़ो उधारण आप रोज सुनते या महसूस करते होंगे | इतिहास ऐसी घटनाओ से पटा पड़ा हैं | मनुष्य के इस जगत में अवतरित होने के तुरंत बाद उसके साथ जो सबसे बड़ी  घटना होती हैं जिस पे आश्चर्य?  उसका कोई वश नहीं होता, वोह हैं, उसका नामकरण और नामकरण के बाद वह इस जगत में चिन्हित हो जाता हैं | 

हम चाहे किसी जाति  विशेष  से हो,किसी धरम से हो ,नास्तिक हो चाहे आस्तिक हो ,किसी राजनीतिक दल से हो ,अमीर हो या गरीब हो किसी काम के हो या किसी काम के ना हो ,इनमे एक बात समान है हम घर के नवजात शिशु का नामकरण जरूर करते हैं | सारा विश्व यह करता हैं |

 हमारी संस्कृति ने इसपर बहुत रिसर्च किया हैं , उसका अर्थ एवं प्रभाव किसी भी बालक या बालिका के आने वाले  जीवन पर अवश्य पड़ता हैं | 

मानव का सारा जीवन अपने नाम के इर्द-गिर्द घूमता हैं | मानव का हर कार्य का केंद्रबिंदु उसका नाम ही होता है | याद रखे मानव अन्तकरण से सदैव कोई भी कार्य नाम कमाने के लिए ही करता हैं | यह आकांक्षा उसे चाँद तक पहुँचाती हैं ;उसे अनूठे आविष्कार के लिए प्रेरित करती हैं ;  खिलाडी बनाती हैं ;कॉम्पिटेटिव  बनाती  हैं ,उसे सफलता के लिए प्रेरित करती हैं | 

तो क्या आपने समझा नाम का महत्त्व ? व्यवसायिक  क्षेत्र में सफलता का मूल मंत्र है अपने संसर्ग में आये लोगो के नाम याद रखना | यह याद रखे की अगर आप उनके नाम याद रखते हैं तो आपकी सफलता निश्चित हैं | हर व्यक्ति को अपना नाम बहुत प्यारा होता हैं ,जो उन्हें उनके नाम से पुकारता हैं वह उनके प्रति अनुराग एवं श्रद्धा से भर जाता हैं |

 मैंने अपने जीवन में इसके प्रत्यक्ष प्रमाण देखे हैं | बड़े बिज़नेसमैन ,सीईओ ,मैनेजर की सफलता इस बात पे अवश्य निर्भर करती है की उनका अपने एम्प्लाइज के साथ कितना मधुर सम्बन्ध है और इसमें उनके नाम को याद रखना महत्पूर्ण रोल अदा करता हैं | (To be continued.. ;जारी... )  



कोई टिप्पणी नहीं