AD Video Of Day

Breaking News

लिट्टी चोखा: बिहार का खास स्वाद

 1.What is Litti- Chokha ? लिट्टी-चोखा क्या हैं?

जकल भारत के विभिन्न हिस्सों में खाने के शौकीनों को लिट्टी चोखा के बारे में जानना बेहद पसंद है। लिट्टी चोखा उत्तर भारत, विशेष रूप से बिहार राज्य का एक प्रसिद्ध व्यंजन है।लिट्टी एक प्रकार का गेहूं का आटे का गोला होता है, जिसमें चने का सत्तू  और मसालों का मिश्रण डालकर बनाया जाता है।

इसके बाद इसे तंदूर,माइक्रो ओवन,कढाई या गायें के गोबर के उपलों को जलाकर उसमे गोले को सेंककर पकाया जाता है। इसके साथ चोखा खाया जाता है, जो टमाटर, बैंगन, आलू और मसालों का मिश्रण होता है, इसे आलू-तरी की सब्जी  के साथ भी बड़े शौक से खाया जाता हैं|



Litti-Chokha
Litti-Chokha

Also Read:पोहा रेसिपी 

लिट्टी चोखा खाने में भारी होता हैं इसको खाने के बाद आपका पेट भर जाता है और यह खाना अत्यंत स्वादिष्ट होता है। बिहारी लोग लिट्टी चोखा को ज्यादातर नाश्ते या दोपहर के खाने के रूप में पसंद करते हैं।

लिट्टी चोखा एक स्वादिष्ट और सस्ता भोजन है, जो आपको अन्य भोजनों से अलग मज़ा देता है। इसे खाने से आपको पूरे दिन की ऊर्जा मिलती है। अगर आप इसे घर पर बनाना चाहते हैं, तो आप इसे आसानी से बना सकते हैं।

आजकल भारत के विभिन्न हिस्सों में खाने के शौकीनों को लिट्टी चोखा के बारे में जानना बेहद पसंद है। अगर आप उत्तर प्रदेश, बिहार या झारखंड की सड़क पर घुमो तो आपने लिट्टी चोखा का नाम जरूर सुना होगा। यह एक प्रसिद्ध उत्तर भारतीय व्यंजन है जो पूरे देश में पसंद किया जाता है।  लिट्टी चोखा एक ऐसा व्यंजन है जो स्वाद में बेहद लाजवाब होता है और यह तैयार करने में बेहद आसान होता है।


Litti-Chokha
Litti-Chokha:Bihar Ka Khas Swad

2.Different  ways to cook Litti: लिट्टी बनाने के अलग-अलग तरीके

1. ओवन में बनाना

2. तवा में भूनना

3. तंदूर मे ग्रिल करना

4. सरसों के तेल मे तलना   

 

3.आवश्यक सामग्री :

गेहूं का आटा – जरुरत के हिसाब से

चने का सत्तू - जरुरत के हिसाब से

देसी घी - 1/4 कप

नमक - स्वादानुसार

हल्दी पाउडर - 1 छोटी चम्मच

अजवाइन - 1 छोटी चम्मच

सरसों का तेल – 6-7 टेबल स्पून

राइ – 1 स्पून

धनिया पत्ती - 2 टेबल स्पून

अदरक -1 बड़ा टुकड़ा

हरी मिर्च - 2-3

अमचूर पाउडर - 1 छोटी चम्मच

लहसुन - 4-5 कलियां

चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच

निम्बू – 1 या 2 इछानुसार

*आप सत्तू मैं आम का आचार ,मिर्च का आचार और उसका तेल भी डाल सकते हैं इससे सत्तू बहुत स्वाद बनेगा और लिट्टी स्वादिष्ट |

 

4.चोखा की सामग्री

आलू - 3-4

प्याज - 1

टमाटर - 1

हरा धनिया - जरुरत के हिसाब से

अजवाइन - 1 छोटी चम्मच

हींग - एक चुटकी

हल्दी पाउडर - आधा छोटा चम्मच

लाल मिर्च पाउडर - आधा छोटा चम्मच

जीरा पाउडर - आधा छोटा चम्मच

धनिया पाउडर - आधा छोटा चम्मच

हरी मिर्च - 2-3

लहसुन - 4-5 कलियां

नमक - स्वादानुसार

तेल - 1 टेबल स्पून

हरा धनिया - 2 टेबल स्पून

लीमू पत्ती - 2


Litti-Chokha


5. विधि

सबसे पहले एक बड़े बाउल में गेहूं का आटा गूँथ ले, आटा गूंथने के बाद, उसे 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।  

चने के सत्तू को अलग बाउल मे ले, उसमे नमक, हल्दी पाउडर, अजवाइन, धनिया पत्ती और हरी मिर्च डालें, छीला लहसुन की 4-5 कालिया छोटे टुकड़े कर के डाले, निम्बू का रस डाले, आप आम का आचार ,मिर्च का आचार ,आचार का तेल भी सत्तू मे  डाले  ( इससे सत्तू मसाला अति स्वादिष्ट और लिट्टी स्वादिष्ट बनेगी) , सरसों का तेल गरम कर उसमे राइ डाल तेल को सत्तू में डाले ,स्वादानुसार नमक डाले और मिक्सचर में 1 या 1 से ज्यादा निम्बू निचोड़े ,अमचुर 1 स्पून डाले , मिक्सचर को अच्छी  तरह मिलाये | सामग्री को थोड़े-थोड़े पानी के साथ गूंथें।

अब थोड़ा-सा पानी डालें और फिर से सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएँ। अब गुंधे आटे की लोई बनाकर उसमे सत्तू का मिश्रण डाले उसे गोलाकार रूप दे , और उपले को जलाकर उसमे लिट्टी डाले और पकाए जब पक जाये तो उसे देसी घी लगाये या आप आटे की लोई लेकर उसमे सत्तू का मिश्रण डाल   कर उसकी रोटी शेप बना ले उसे तवे में घी से उसका परोंठा बनाले और  उसे मध्यम आंच पर 5-7 मिनट तक पकाएँ। गरम-गरम लिट्टी को  चोखा के साथ अच्छी तरह से सर्व  करें।

 

6.चोखा की विधि:

बैंगन को गैस जला कर पका ले फिर उसे प्लेट मे रख कर मसल दें और इसमें थोड़ा सा तेल डालें।

अब इसे तलें और उसे अच्छी तरह से मसलें।

 अब इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पत्ती और नमक  मिलाकर अच्छी तरह से मिला लें।

चोखा को एक बड़े बाउल में निकालें।

अब इसमें लहसुन का पेस्ट डालें।अब सारी सामग्री को अच्छी तरह से मिलाएँ।

अब चोखा को सीधा रखें और ऊपर से थोड़ा सा घी डालें।

अब चोखा को अच्छी तरह से मिलाएँ और उसे गरमा गरम सर्व करें।

लिट्टी चोखा बनाने की विधि पूरी हो गई है। अब आप अपने परिवार और दोस्तों को इस स्वादिष्ट डिश का मजा ले सकते हैं।

यह स्वादिष्ट भोजन आपको दिनभर की थकान दूर करने में मदद करता है और आपको एक स्वस्थ जीवन जीने में मदद करता है। इसे आप अपने बच्चों को भी दे सकते हैं जो इसे बहुत पसंद करते हैं।

यह बहुत ही सरल तरीके से बनाया जा सकता है और यह बहुत स्वादिष्ट होता है। इसे बनाने के लिए आपको बहुत सारी सामग्री या उपकरण की जरूरत नहीं होती है।

आशा करते हैं कि यह लिट्टी चोखा बनाने की विधि आपको पसंद आई होगी। धन्यवाद |


7. Q&A:

Question:.लिट्टी-चोखा क्या होता हैं?

Answer: यह एक भारतीय व्यंजन हैं ,जो उत्तर भारत मैं बड़े चाव से खाया जाता हैं |

Question: लिट्टी चोखा के हेल्थ बेनिफिट्स (Health Benefits of Litti Chokha)|

Answer: जो लोग डायबिटीज (Diabetes) से पीड़ित हैं, उन लोगों को लिट्टी-चोखा खाने की सलाह दी जाती है। ...

इसे खाने से शुगर का लेवल भी नियंत्रित रहता है। ...

इसे सत्तू के साथ बनाया जाता है, जो स्वयं एक औषधि से कम नहीं है. लिट्टी के अंदर चने के सत्तू का स्टफिंग भरी जाती है चने के सत्तू में प्याज, लहसुन, अदरक, हींग, अजवाइन, मगरेल, नमक, हरी मिर्च, निम्बू का रस, तेल आदि को मिक्स कर के स्टफिंग तैयार की जाती है।

Question:लिट्टी मे क्या भरा जाता हैं?

Answer: लिट्टी के अंदर चने के सत्तू का स्टफिंग भरी जाती है चने के सत्तू में प्याज, लहसुन, अदरक, हींग, अजवाइन, मगरेल, नमक, हरी मिर्च, निम्बू का रस, तेल आदि को मिक्स कर के स्टफिंग तैयार की जाती है।

कोई टिप्पणी नहीं